Vettaiyan Day 10 Worldwide Collection : रजनीकांत-अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'वेट्टैयन' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म के साथ दो बॉलीवुड फिल्में जिगरा और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो भी रिलीज हुई थी लेकिन इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है। रिलीज के 10 दिन बाद 'वेट्टैयन' की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने तहलका मचाया हुआ है। फिल्म को दशहरे की छुट्टी का अच्छा फायदा हुआ और फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 31.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। फिल्म ने 4 दिन में ही 10 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया था। आइए जानते हैं कि रजनी सर की इस फिल्म ने 10वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया।
'वेट्टैयन' 10 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और तब से लेकर अबतक फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है। फैंस को रजनी सर का एक्शन अवतार काफी पसंद आ रहा है और यही वजह है कि फिल्म ने दुनियाभर में 350 करोड़ के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शनिवार को 21.65 करोड़ का कारोबार किया है। जोकि शुक्रवार की तुलना में 5 करोड़ ज्यादा है। सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी रजनीकांत की इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। दुनियाभर में फिल्म ने 'वेट्टैयन' ने 339.81 करोड़ की कमाई कर ली है।
दिन 1 - ₹ 77.90 करोड़
दिन 2 - ₹ 45.26 करोड़
दिन 3 - ₹ 47.87 करोड़
दिन 4 - ₹ 41.32 करोड़
दिन 5 - ₹ 27.80 करोड़
दिन 6 - ₹ 24.16 करोड़
दिन 7 - ₹ 20.58 करोड़
दिन 8 - ₹ 17.23 करोड़
दिन 9 - ₹ 16.04 करोड़
दिन 10 - ₹ 21.65 करोड़
कुल - ₹ 339.81 करोड़
रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की जोड़ी ने 33 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर कमाल कर दिखाया है। इस फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी वजह अमिताभ बच्चन का होना और उनका रजनीकांत के साथ दिखना है। दोनों आखिरी बार 1991 में आई फिल्म 'हम' में साथ दिखे थे, जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी। अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी ने पहले भी कई फिल्मों में कमाल दिखाया है, जैसे कि गिरफ्तार और अंधा कानून। इन फिल्मों ने भी अच्छी कमाई की थी और दर्शकों को पसंद आई थीं। इस बार भी दर्शकों के बीच इन दोनों को एक साथ देखने की उत्साह थी, जो फिल्म की सफलता की एक बड़ी वजह है।