Viral Video: आजकल की शादियों में दूल्हे दुल्हन का परफॉर्मेंस करना एक आमबात हो गई है। दूल्हा-दुल्हन गाना गाने या डांस परफॉर्मेंस करके अपनी शादी में चार चांद लगा देते है। अपनी शादी को खास और यादगार बनाने के लिए दूल्हा और दुल्हन इस तरह के परफॉर्मेंस करते हुए देखे जा सकते हैं।
इनसे जुड़ी कई सोशल मीडिया पर वायरल भी होती है, जिन्हें सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद करते हैं। हालांकि, कभी-कभी की वजह से आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है। एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हो गए हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे होते हैं। दृश्य को देखने से पता लग रहा है कि वरमाला की रस्म पूरी हो चुकी है। दोनों के गले में वरमाला पड़ी हुई है। इस बीच स्टेज पर मौजूद दुल्हन दूल्हे के लिए एक डांस परफॉर्मेंस करती है। ‘मेरे सैयां सुपरस्टार’ गाने पर दुल्हन डांस स्टेप भी करती हुई दिखाई दे रही है। दुल्हन के डांस के समय रिश्तेदार भी स्टेज पर दिखाई दे रहे है।
इस दौरान गौर करने वाली बात यह होती है कि कुर्सी पर बैठा दूल्हा दुल्हन के डांस को पूरी तरह से इग्नोर करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि दुल्हन के डांस के दौरान दूल्हा दूसरी तरफ देखता रहता है। जब तक दुल्हन का डांस खत्म नहीं होता। तब तक दूल्हा दूसरी तरफ मुंह किए हुए बैठा रहता है। यह दृश्य को देखने में काफी अजीबोगरीब है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो पर नेटिजंस दूल्हे की इस हरकत को बदतमीजी बताते हुए आलोचना कर रहे है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 55 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही इस वीडियो पर कई लोगों ने लाइक भी किया हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। ‘सैंया तो देख ही नहीं रहा था।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘ये सब क्या देखना पड़ रहा है।’
डिस्क्लेमर- जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं करता है।
Dulhan Viral Video: दुल्हन ने लहंगा पहनकर किया बाइक पर स्टंट, वायरल वीडियो ...
Dulhan Dance Viral Video: 'मेरे सैंया सुपरस्टार' गानें पर दुल्हन ने किया धमाकेदार ...
Viral Video: दूल्हे का रंग देखकर दुल्हन ने उसके हाथ से नहीं खाया ...
Viral Video: रसगुल्ला खाने से किया मना, तो गुस्साएं दूल्हे ने दुल्हन के ...