Iftar Food Recipes for Alvida Jumma: अलविदा जुमा रमज़ान का आखिरी जुमा होता है। इसे काफी खास माना जाता है। आप इस दिन इफ्तार के लिए कई टेस्टी भोजन बना सकते हैं। यहां 5 रेसिपी दी हैं जो आप अलविदा जुमा के दिन इफ्तार के लिए बना सकते हैं।
अलविदा जुमा के रोज़े में आप अपने इफ्तार में कचौड़ी शामिल कर सकते हैं। कचौड़ी कई प्रकार की बना सकते हैं। जिनमें मसालेदार दाल, आलू या पनीर की फिलिंग से भरी होती है। इसके अलावा आप प्याज की कचौड़ी या मीठी कचौड़ी भी बना सकते हैं। इन कचौड़ी का सेवन दही या चटनी के साथ कर सकते हैं।
इफ्तार के लिए आप पनीर से स्वादिष्ट भोजन बना सकते हैं। पनीर टिक्का, पनीर टिक्का मसाला, पनीर 65, पनीर कबाब, पनीर फ्राई या पनीर के पकोड़े बना सकते हैं। इन्हें आप हरी चटनी, पुदीने की चटनी या फिर दही के साथ खास सकते हैं। पनीर टिक्का मसाला हो नान या चावल के साथ भी खाया जा सकता है। पनीर में मसालों का काफी प्रयोग होता है। आप अपने स्वादानुसार ही मसालों का प्रयोग करें।
चिकन को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इफ्तार के समय आप चिकन से कई चीज़ें बना सकते हैं। जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं। आप चिकन टिक्का, चिकन टिक्का मसाला, चिकन 65 और चिकन फ्राई बना सकते हैं। आप इन्हें हरी चटनी, दही, चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा आप चिकन कबाब भी बना सकते हैं। चिकन कबाब खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।
इफ्तार में छोले चाट भी बनाए जा सकते हैं। एक बाउल में उबले हुए छोले, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, इमली की चटनी, दही, हरी चटनी, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके अलावा छोले चाट में पनीर, आलू या मटर भी मिला सकते हैं। छोले चाट एक स्वादिष्ट और पौष्टिक होताह है। हरी चटनी या दही के साथ परोसें।
कबाब बहुत लोकप्रिय और स्वादिष्ट होते है। इन्हें कई तरह से बनाया जा सकता है। आप इफ्तारी के लिए सीख कबाब बना सकते हैं। इसके अलावा चिकन टिक्का कबाब, सोयाबीन कबाब और हराभरा कबाब भी बना सकते हैं। हराभरा कबाब सब्जियों की मदद से बनाया जाता है। यह स्व्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है।
Alvida Jumma 2024: अलविदा जुमा का इस्लाम में महत्व, जानें कैसे बनाएं इसको ...
Ramzan 2024 Biryani Recipe: इफ्तार के दस्तरख्वान को बनाएं और भी स्पेशल, यहां ...
Ramzan 2024 Sharbat Recipes: रमजान में इफ्तार के समय अपनी डाइट में ज़रुर ...
Ramzan 2024 Chicken Recipes: रमजान में दस्तरख्वान को बनाएं और भी लजीज, इफ्तार ...