Ramzan 2024 Sharbat Recipes: रमजान में इफ्तार के समय अपनी डाइट में ज़रुर शामिल करें ये शरबत

16 Mar, 2024
Ramzan 2024 Sharbat Recipes: रमजान में इफ्तार के समय अपनी डाइट में ज़रुर शामिल करें ये शरबत

Ramzan 2024 Sharbat Recipes: रमज़ान का पवित्र महीना शुरु हो चुका है। इस्लाम धर्म को मानने वाले इस पूरे महीने रोज़े रखते हैं। रोज़े के दौरान पूरा दिन पानी तक नहीं पीना होता है। सुबह सूरज निकलने से पहले सेहरी करते हैं और शाम को इफ्तारी करते हैं। ऐसे में शरीर डिहाइड्रेट रहता है और इस कारण थकान भी महसूस होती है। ऐसे में आप इफ्तारी के समय मज़ेदार और फायदेमंद शरबत बनाकर पी सकते हैं। यह शरबत आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। 

मोहब्बत का शरबत

मोहब्बत का शरबत बहुत प्रसिद्ध है। यह शरबत दूध, रूहअफजा और तरबूज के टुकड़ों से बनाया जाता है। दूध में ताजे कटे हुए तरबूज के टुकड़े डालें और रूहअफजा मिलाएं। यह इफ्तारी के समय ठंडा-ठंडा पीएं। 

खजूर का शरबत

रमज़ान में खजूर का बहुत महत्व होता है। यह शरबत ऊर्जा प्रदान करने के लिए सबसे अच्छा है। इसे बनाने के लिए आप खजूर के साथ दूध और चीनी मिलाकर बना सकते हैं।

बेल शरबत

इफ्तार के समय आप बेल शरबत भी पी सकते हैं। आप पके हुए बेल के गूदे में पानी, चीनी, बारीक कटी पुदीना की पत्तियां और मिठास के लिए शहद मिलाकर बनाएं। इसका सेवन इफ्तार के दौरान गर्मी से राहत पाने के लिए करें।

सेब का शरबत

सेब का शरबत भी काफी लोकप्रिय है। इसे नफरत का शरबत के नाम से भी जाना जाता है। यह सेब और ठंडे दूध से बनाया जाता है। आप इसमें स्वादनुसार शक्कर भी डाल सकते हैं। आप इसे रमजान में इफ्तार दौरान पीया जा सकता है।

केरी का शरबत

केरी का शरबत कच्चे आम से बनाया जाता है। एक जायकेदार और खट्टा-मीठा पेय होता है। कच्चे आमों को चीनी की चाशनी, पुदीने की पत्तियों और एक चुटकी काले नमक के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

बादाम शरबत

बादाम शरबत भारत में काफी लोकप्रिय है। बादाम के अलावा इसमें अन्य डाई फ्रूट्स भी इसमें शामिल कर सकते हैं। यह एक मलाईदार और पौष्टिक पेय है इसे भीगे हुए बादाम को दूध, चीनी, इलाइची पाउडर और बर्फ के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

खस का शरबत

खस का शरबत गर्मियों में ठंडक प्रदान करने के लिए सबसे अच्छा है। इसे बनाने के लिए आपको खस, चीनी, नींबू का रस और पानी को मिलाकर यह शरबत बना सकते हैं।

रोज शरबत

इफ्तार के समय आप रोज शरबत भी बना सकते हैं। आजकल बाज़ार में रोज़ शरबत उपलब्ध है जिसे दूध या पानी में डालकर बना सकते हैं। 

फालसे का शरबत

फालसे का शरबत काफी पौष्टिक होता है। इफ्तार के वक्त आप फालसे का शरबत पी सकते है।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK