Akshaya Navami 2024: कब है अक्षय नवमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

10 Nov, 2024
Pinterest Akshaya Navami 2024: कब है अक्षय नवमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Akshaya Navami 2024: अक्षय नवमी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। यह दिन सुख-समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। अक्षय नवमी का शाब्दिक अर्थ है अक्षय पुण्य यानी ऐसा पुण्य जो कभी समाप्त न हो। इस दिन दानपुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते है कब मनाया जाएगी अक्षय नवमी, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व। 

अक्षय नवमी की तिथि और शुभ मुहूर्त 

  • अक्षय नवमी कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को मनाया जाता है। 
  • नवमी तिथि की शुरुआत- 9 नवंबर रात 10 बजकर 45 मिनट पर।
  • नवमी तिथि का समापन-  रात 9 बजकर 01 मिनट से। 
  • उद्यातिथि के अनुसार अक्षय नवमी का पर्व 10 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।

अक्षय नवमी की पूजा विधि

  • अक्षय नवमी की पूजा के दिन सुबह जल्दी उठें। 
  • इसके बाद स्नान करके अच्छे कपड़े 
  • आंवले के पेड़ की जड़ों में जल अर्पित करें।
  • इसके बाद हल्दी, रोली, चावल और फूल अर्पित करें। 
  • आंवले के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
  • इसके बाद पूजा करें।
  • पूजा के बाद फल या मिठाई का भोग लगाएं।
  • प्रसाद का वितरण करें। 
  • आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करें। 
  • इस दिन दान करना भी शुभ माना जाता है।
  • अपनी श्रद्धानुसार दान करें।

अक्षय नवमी का महत्व

अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहते हैं। इस दिन का महत्व अक्षय पुण्य अर्जित करने से जुड़ा है, जिसका अर्थ है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल अनंत काल तक बना रहता है। मान्यता है कि इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा करने और उसके नीचे भोजन करने से सभी पापों का नाश होता है और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन ही सत्ययुग का प्रारंभ हुआ था, इसलिए यह दिन विशेष रूप से पवित्र माना जाता है।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK