Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 5 चीजें, बढ़ेगा धन और वैभव, मिलेगा लाभ

09 May, 2024
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 5 चीजें, बढ़ेगा धन और वैभव, मिलेगा लाभ

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया को बेहद शुभ दिन माना जाता है। इस साल 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन खरीदारी करने का बहुत महत्व होता है। अधिकतर लोग अक्षय तृतीया को सोना या चांदी खरीदते हैं। क्योंकि इस दिन सोना चांदी खरीदने से घर में धन वैभव आता हैं। इस शुभ अवसर पर आप सोना चांदी के अलावा भी कई चीज़ें खरीद सकते हैं। यह वस्तुएं खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं आप इस दिन क्या चीज़ें खरीद सकते हैं।

सोना या चांदी- सोने या चांदी के गहने ओर सिक्के हमेशा एक लोकप्रिय विकल्प रहा हैं। आप इस दिन सोने-चांदी के गहने और सिक्के खरीद सकते हैं। अक्षय तृतीया के दिन सोना या चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। 

मटका या घड़ा- अक्षय तृतीया के दिन आप मिट्टी मटका खरीद सकते हैं। यह एक अच्छा विकल्प हैं। मिट्टी की महत्ता सोना खरीदने के समान होती है। इस दिन आप दीपक भी खरीद सकते हैं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। 

तांबा- तांबा धातु बहुत शुभ धातु मानी गई है इस दि न आप तांबे के बर्तन या मूर्तियां भी खरीद सकते हैं। यह समृद्धि और सौभाग्य लाने के लिए मानी जाती हैं।

कौड़ी- अक्षय तृतीया के दिन आप कौड़ी भी खरीद सकते हैं। कौड़ी खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। कौड़ी माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं। कौड़ी को माता लक्ष्मी के चरणों में रखने से धन संबंधित कोई परेशानी नहीं अती है।

जौं- अक्षय तृतीया के दिन जौं भी खरीद सकते हैं। इस दिन जौं खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप इस शुभ दिन जौं लाते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। अक्षय तृतीया के दिन आप कोई भी मांगलिक या शुभ कार्य कर सकते हैं।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK