IPL 2023 Final : चेन्नई की टीम आज यानी 28 मई को 10वीं बार आईपीएल फाइनल खेलने मैदान में उतरेगी। फैंस धोनी से काफी उम्मीद कर रहे हैं कि वो पांचवीं बार अपनी टीम को चैंपियन बनाएंगे। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाना है। धोनी के लिए ये मुकाबला काफी खास होने वाला है। धोनी के आईपीएल करियर का ये 250वां होने वाला है। इस मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने एमएस धोनी को ट्रिब्यूट दिया है।
Wholesome and full of Feels 🫶
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2023
Not just a Leader - an Emotion 🤗
Everyone is an 𝗠𝗦 𝗗𝗵𝗼𝗻𝗶 fan 😃#TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @ChennaiIPL | @msdhoni pic.twitter.com/bUtdnEQX1s
बीसीसीआई ने इस महामुकाबले से पहले धोनी को इमोशनल ट्रिब्यूट देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिच क्यूरेटर से लेकर सिक्योरिटी गार्ड तक सभी धोनी से जुड़ी अपनी-अपनी यादें साझा कर रहे हैं। डेढ़ मिनट से भी ज्यादा का ये वीडियो कोई भी धोनी फैन मिस नहीं करना चाहेगा। इस वीडियो को आप ऊपर देख सकते हैं। चेन्नई की टीम के फैंस को पता है कि धोनी सीएसके के लिए हमेशा से एक पिलर रहे हैं।
धोनी से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं धोनी इस सीज़न बतौर बल्लेबाज़ शानदार फॉर्म में दिखे है। धोनी ने 11 पारियों में बल्लेबाज़ी की जिसमें उन्होंने 34.67 की औसत से 04 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 185.71 का रहा है। धोनी के बल्ले से इस सीज़न में 10 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले हैं।