IPL 2023 Prize Money : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट हर दिया। चेन्नई की टीम ने पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया है। ऐसा करने वाली वह मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी टीम बनी है। बारिश से प्रभावित वाले इस मैच में चेन्नई की टीम को 15 ओवर 171 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे चेन्नई के बल्लेबाजों ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। फाइनल मैच जीतने के साथ ही सीएसके की टीम पर पैसों की बरसात हो गई। चेन्नई को इनाम के तौर पर आईपीएल ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ की रकम मिली है। वहीं, फाइनल में दमदार खेल दिखने वाली गुजरात को रनर अप के तौर पर 12.5 करोड़ को चेक दिया गया।
वहीं लीग में तीसरे स्थान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस को इनाम के तौर पर 7 करोड़ की राशि मिली जबकि चौथे नंबर पर रहले वाली लखनऊ की टीम को 6.5 करोड़ की राशि मिली। सिर्फ टीमों को ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों के ऊपर भी पैसों की बारिश की गई है। आइए जानते हैं आईपीएल 2023 में इनामों से जुड़ी पूरी डिटेल्स।
टॉप-चार टीमों की प्राइज मनी
- चेन्नई सुपर किंग्स (विनर) 20 करोड़ रुपए
- गुजरात टाइटंस (रनर अप) 12.5 करोड़ रुपए
- मुंबई इंडियंस (तीसरा स्थान) 7 करोड़ रुपए
- लखनऊ सुपरजाइंट्स (चौथा स्थान) 6.5 करोड़ रुपए
खिलाड़ियों पर भी हुई पैसों की बारिश
- शुभमन गिल (ऑरेंज कैप) - 10 लाख
- मोहम्मद शमी (पर्पल कैप) - 10 लाख
- यशस्वी जायसवाल (इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन) - 10 लाख
- शुभमन गिल (गेम चेंजर ऑफ द सीजन) - 10 लाख
- फाफ डु प्लेसिस (सीजन में सबसे ज्यादा 36 छक्के) - 10 लाख
- ग्लेन मैक्सवेल (स्ट्राइकर ऑफ द सीजन) - 10 लाख
- राशिद खान (कैच ऑफ द सीजन) - 10 लाख
- शुभमन गिल (मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर) - 10 लाख
- शुभमन गिल (रूपे ऑन द गो-4s ऑफ द सीजन) - 10 लाख
- फाफ डु प्लेसिस (लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द सीजन) - 10 लाख
- वानखेड़े और ईडन (पिच एंड ग्राउंड) - 50 लाख
IPL Final में इन खिलाड़ियों को मिले अवॉर्ड
- IPL Final में इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर: अजिंक्य रहाणे - 1 लाख
- IPL Final का गेमचेंजर: साई सुदर्शन - 1 लाख
- IPL Final का Valuable Player: सुदर्शन - 1 लाख
- IPL Final में सबसे ज्यादा चौका लगाने वाले खिलाड़ी : सुदर्शन - 1 लाख
- फाइनल में सबसे लंबा छक्का: सुदर्शन - 1 लाख
- फाइनल में बेहतरीन कैच: एमएस धोनी - 1 लाख
- प्लेयर ऑफ़ द फ़ाइनल: डेवोन कॉनवे - 5 लाख