IPL 2023 Winner CSK : इंडियन प्रीमियर लीग के 16 वें सीजन का विनर मिल चुका है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हो गए हैं। चेन्नई ने खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। बारिश से बाधित होने के कारण मैच में चेन्नई की टीम को जीत के लिए 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला था। चेन्नई ने 14.4 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाए थे। चेन्नई को अगली 2 गेंद में 10 रन बनाने थे। ऐसे में रविंद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
𝙄𝘾𝙊𝙉𝙄𝘾!
A round of applause for the victorious MS Dhoni-led Chennai Super Kings 👏🏻👏🏻#TATAIPL | #Final | #CSKvGT pic.twitter.com/kzi9cGDIcW
𝗗𝗢 𝗡𝗢𝗧 𝗠𝗜𝗦𝗦!
Two shots of excellence and composure!
Finishing in style, the Ravindra Jadeja way 🙌#TATAIPL | #Final | #CSKvGT pic.twitter.com/EbJPBGGGFu
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023
गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो वह डेवोन कॉनवे रहे, अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 47 रन बनाए जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं।
A fairytale ending 😇
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023
Congratulations to #TATAIPL 2023 Champion Ambati Rayudu on a remarkable IPL career 👏🏻👏🏻#TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @RayuduAmbati pic.twitter.com/4U7N3dQdpw
धोनी पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। मोहित शर्मा को दो गेंद में दो विकेट अपने नाम किए।
चेन्नई की ओर से सबसे पहले बल्लेबाजी करने ऋतुराज गायकवाड़ और डेवन कॉन्वे आए। पहली ओवर में गेंदबाजी मोहम्मद शमी कर रहे हैं। इस ओवर की तीसरी गेंद पर ऋतुराज ने चौका जड़ दिया। हालांकि, तीन गेंद के बाद बारिश शुरू हो गई और जिसके बाद कुछ देर के लिए मैच रोक दिया गया। अंपायर्स ने ग्राउंड का निरीक्षण किया और रात 12:10 बजे से मैच शुरू करने का फैसला किया गया। चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी के लिए 15 ओवर मिलेंगे। चेन्नई की टीम को 15 ओवर में 171 रन बनाने होंगे। 5-5 ओवर का पावरप्ले होगा। हर गेंदबाज को 3-3 ओवर करने को मिलेंगे। अंपायर्स ने ग्राउंड का निरीक्षण किया और तय किया कि रात 12:10 बजे से मुकाबला शुरू होगा। वहीं, 15 ओवर्स की चेन्नई की पारी होगी।
आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार को चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और चैंपियंस गुजरात टाइटंस के बीच बारिश के कारण नहीं हो सका। रिजर्व डे पर चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साई सुदर्शन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96 रन की पारी की मदद से गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाए। गुजरात की टीम ने 214 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। यह आईपीएल इतिहास फाइनल में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। धोनी की टीम के लिए गुजरात की गेंदबाजी के खिलाफ इस लक्ष्य को हासिल बेहद ही मुशिकल होने वाला है।
गुजरात : ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद ख़ान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।
चेन्नई : ऋतुराज गायकवाड़, डेवन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, रवींद्र जाडेजा, एम एस धोनी, अंबाती रायुडू, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महीश थीक्षणा, दीपक चाहर