MI vs CSK Playing 11: आईपीएल 2023 में आज यानी 8 अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें दिन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होगी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। एक तरफ मुंबई की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है तो दूसरी ओर चेन्नई को धोनी संभालते हुए नजर आएंगे। आईए जानते हैं इन दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी रह सकती है।
मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2023 में अच्छी शुरुआत कुछ खास नहीं रही है क्योंकि टीम अपने पहले ही मैच में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं धोनी का कप्तानी वाली चेन्नई को एक मुकाबले में जीत और दूसरे में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में दोनों टीम इस मैच को जीतने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेंगी।
मुकाबला- मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 11वां मैच
दिन और समय- 8 अप्रैल (शनिवार), शाम साढ़े 7 बजे
जगह- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, रमनदीप सिंह/संदीप वारियर, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, मोहम्मद अरशद खान
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), शिवम दुबे, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, आरएस हैंगरगेकर