MI VS RR Match, IPL 2023 : आईपीएल का 1000वां मैच आज यानी 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाना है। मुंबई को अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में रोहित कप्तान रोहित शर्मा के सामने लगातार तीसरी हार से बचने की चुनौती रहेगी। वहीं, राजस्थान की की टीम के हौसले चेन्नई को हराने के बाद बुलंद है। आईए जानते हैं इस मुकाबले में दोनों टीम की प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है।
राजस्थान की टीम का इस सीजन में अबतक का सफर बेहतरीन रहा है तो दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने अबतक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को 5 में जीत और 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम ने 7 मुकाबले खेले हैं हैं जिसमें 3 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है।
Match : मुंबई इंडियंस Vs राजस्थान रॉयल्स
Date & Time : रविवार, 30 अप्रैल और शाम 7.30 बजे
Venue : वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
Live streaming : जियो सिनेमा
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ, बेहरेनडॉर्फ
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल