MI vs KKR Match : आईपीएल 2023 में आज यानी 16 अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाने हैं। जिसमें दिन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेल जाएगा। ये मुकाबला मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में दोपहर साढ़े 3 बजे से खेला जाना है। कोलकाता टीम के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम नई जर्सी में नजर आने वाली है। यह जर्सी मुंबई की वार्षिक शिक्षा और सभी के लिए खेल पहल का जश्न मनाने के लिए पहनी जाएगी।
“We should dedicate this game to all our girls who want to make it into sports.” 💙
Mrs. Nita Ambani & the entire #OneFamily is looking forward to a special #ESADay match tomorrow 👧#MIvKKR #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL @ril_foundation MI TV pic.twitter.com/AVsVbGVXmp
मुंबई इंडियंस ने यह पहल एक विशेष कारण के लिए समर्पित की है। यह जर्सी मुंबई इंडियंस को डब्ल्यूपीएल 2033 की विजेता टीम मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से दी गई है। ईएसए दिवस के विशेष अवसर पर मुंबई इंडियंस महिला टीम भी मौजूद होगी।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ऋतिक शौकीन, नेहल वढेरा, अरशद खान, रिले मेरेडिथ
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज, एन जगदीसन, नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव