PBKS vs MI, IPL 2023 : आईपीएल 2023 का 46वां मुकाबला आज यानी 3 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीम के बीच यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड मोहाली में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। इस सीजन नें दोनों टीम दूसरी बार आमने-सामने आने के लिए तैयार है। मुंबई की टीम अपना पिछला हिसाब बराबर के इरादे के साथ मैदान में उतरेगी। 22 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब ने मुबंई को 13 रन से हराया था। ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब की टीम ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्हें 5 में जीत मिली है और इस समय वो छठे नंबर पर है। वहीं मुंबई इंडियंस 8 मुकाबलों में से 4 जीत के साथ सातवें नंबर पर है। आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें 15 मैच पंजाब की टीम ने और 15 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं। आईए जानते हैं इस मुकाबले में दोनों टीम की प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है।
Match : पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस
Date & Time : बुधवार, 3 मई और शाम 7.30 बजे
Venue : होम ग्राउंड मोहाली, पंजाब
Live streaming : जियो सिनेमा
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), अथर्व टेड, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, सिकंदर रजा, हरप्रीत बरार, कागिसो रबाडा. अर्शदीप सिंह
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहर वढेरा, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय, राइली मेरेडिथ