IPL 2023, MI vs SRH Playing 11 : आईपीएल 2023 का 69वां मुकाबला आज यानी 21 मई को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच करो या मरो वाला है, क्योंकि अगर टीम को प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो हैदरबाद के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में पहले ही बाहर चुकी हैदरबाद की टीम मुंबई का खेल बिगाड़ सकती है।
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अबतक 20 मुकाबले खेले गए हैं। इन खेले गए मुकाबलों में 11 मैच मुंबई की टीम जीतने में कामयाब रही है। जबकि की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 9 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। ऐसे में यह रिकार्ड स्पष्ट करता है कि आज का यह मैच काफी रोमांचक रहने वाला है।
Match : मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
Date & Time : 21 मई और दोपहर 3.30 बजे
Venue : वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
Live streaming : जियो सिनेमा
मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ, आकाश मधावल.
सनराइजर्स हैदराबाद – अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, नितीश रेड्डी.