Janmashtami Outfits Ideas: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कृष्ण भक्तों के लिए किसी उत्सव से काम है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल रुप लड्डू गोपाल की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। जन्माष्टमी के दिन बच्चों को राधा-कृष्ण का रूप दिया जाता है। बच्चों का राधा कृष्ण जैसे आउटफिट्स पहनाएं जाते हैं। आप भी अपने बच्चों को जन्माष्टमी के खास आउटफिट्स पहना सकते हैं।
जन्माष्टमी के दिन कृष्णा के लिए पीली धोती और सफेद या पीले रंग का कुर्ता पहना जा सकता है। आप धोती को पारंपरिक तरीके से बांधें और कुर्ते को साधारण तरीके से पहनें। इसके साथ सिर पर मोर पंखों से बना मुकुट भी पहना सकते हैं। यह कृष्ण की छवि को पूरा करेगा। इसके अलावा आप बच्चों को छोटी सी बांसूरी थमा सकते हैं। इससे बच्चा बिल्कुल नन्हा सा बाल-गोपाल लगेगा।
जन्माष्टमी पर आप बच्चियों को पारंपरिक लहंगा और चोली पहना सकते हैं। वैसे तो लहंगा चोली कई रंगों में उपलब्ध है। लेकिन आप गुलाबी, पीला या लाल रंग का लहंगे का चुनाव करेंगे तो अच्छा रहेगा। इसके साथ सुंदर कढ़ाई वाली चुन्नी भी ले सकती हैं। आप दुपट्टे को सिर पर रखें और हेयर पिन से इसे अच्छी तरह से लगा दें। इसके साथ ही आप राधा के लिए फूलों की माला उसके बालों में या गर्दन में पहना सकते हैं।
इसके लिए आप लड़कों के लिए साधारण धोती और कुर्ता ले सकते हैं। धोती कुर्ता पीला, लाला, नारंगी और गुलाबी रंग का ले सकते हैं। इसके साथ आप छोटी पगड़ी भी बांध सकते हैं। वहीं गोपिकाओं के लिए हल्का चमकीला और सुंदर रंगों का लहंगा ले सकते हैं। साथ ही आप गले में मोतियों की माला और हाथों में चूड़ियाँ भी पहन सकती हैं।