IPL 2023 Match 3, Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals: आज आईपीएल के 16वें सीजन का तीसरा और दिन का दूसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही लखनऊ ने लगातार तीसरी बार केकेआर को धूल चटाईं।
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लखनऊ की तरफ से काइल मायर्स (73) और निकोलस पूरन (36) ने बेहतरीन पारी खेली। वहीं, इस लक्ष्य के जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम की 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 143 रन ही बना पाईं।
डीसी की तरफ से कप्तान डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 56 रनों की पारी खेली। उनके अलावा राइली रूसो ने 30 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलना तो दूर विकेट पर टिकने में भी असफल रहा। इस तरह से एक बार फिर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स पर भारी साबित पड़ी। लखनऊ की तरफ से मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लेकर दिल्ली को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।
पिछले कुछ महीनों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने के मामले में संघर्ष कर रहे केएल राहुल को लेकर लखनऊ की टीम को काफी उम्मीदें थी। राहुल आईपीएल में काफी अच्छे रन स्कोरर रहे है। हालांकि, उनका रन बनाने का संघर्ष यहां भी जारी रहा और इस सीजन के पहले ही मैच में राहुल 12 गेंदों में महज 8 रन बना पाए।
राहुल इस मैच में युवा गेंदबाज चेतन सकारिया का शिकार हो बैठे। केएल राहुल के विकेट गिर जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े मीम्स और आलोचनाओं की बाढ़ आ गई। हालांकि, टीम की जीत के बाद फैंस ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि जब किस्मत राहुल जैसी हो तो टीम में जगह और जीत मिल ही जाती है।
KL Rahul after every match #LSGvDC pic.twitter.com/2FzUewvg90
— Vivek Gautam (@Imvivek04) April 1, 2023
KL Rahul pic.twitter.com/l2IZqSJs6d
— Dr Gill (@ikpsgill1) April 1, 2023
B KL Rahul using his all Mind😭 pic.twitter.com/sm2SKdhCVV
— Pulkit🇮🇳 (@pulkit5Dx) April 1, 2023