Punjab Police: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘ पुलिस की ओर से भ्रष्टाचार मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। पुलिस में भ्रष्ट लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की तर्ज पर ई-एफआईआर दाखिल करने की प्रक्रिया एक महीने में शुरू हो जाएगी। पंजाब पुलिस नागरिक-अनुकूल प्रणाली लागू कर रही है। इस खबर के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...