Sapna Choudhary in Cannes 2023: कांस फिल्म फेस्टिवल चल रहा है इस फेस्टिवल में देश-विदेश के कलाकार हिस्सा ले रहे हैं और अपने हुस्न का जलवा बिखेर रहे हैं। भारत की भी कई अभिनेत्रियां कांस के रेड कार्पेट पर वॉक करती नज़र आईं। इन्हीं अभिनेत्रियों में हरियाणवी डांसर और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी भी नज़र आई।
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कान्स के रेड कार्पेट पर डेब्यू कर लिया है। इस अवसर पर सपना चौधरी बेहद ही खुश दिखाई दी। उन्होंने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। सपना पिंक कलर की फिटेड ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। रेड कारपेट पर वॉक करते हुए वह एलिगेंट और स्टनिंग दिख रहीं थीं। आपको बता दें कि सपना चौधरी पहली ऐसी हरियाणवी कलाकार है, जिन्होंने कांस फेस्टिवल में हिस्सा लिया है।
View this post on Instagram
सपना चौधरी ने इस इवेंट में लाइट पिंक कलर का गाउन पहना है जो कि 30 किलो का है। ये देसी गर्ल ऐसे कपड़े कम ही पहनती हैं। इस 30 किलो के गाउन को कैरी करना उनके लिए काफी मुश्किल रहा होगा। सपाना चौधरी ने पहने ही इस फेस्टिवल के लिए अपनी खुशी ज़ाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि अपने देश और राज्य के लिए कांस फेस्टिवल में जाना मेरे लिए गर्व की बात है। फिलहाल सपना अपने इस डेब्यू से बेहद खुश हैं।